उत्तरकाशी। यूथ फाउंडेशन के कवां स्थित कैंप में पहुंचकर लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ कुंडलिया ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। नागालैंड में तैनात ज्ञानसू निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल ने कैंप में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को सेना से जुड़ी बारीकियों के बारे में जानकारी दी। सेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक व मानसिक शक्ति के साथ देश प्रेम का जुनून भी होना चाहिए, जिसकी तैयारी के लिए यूथ फाउंडेशन एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है।
यूथ फाउंडेशन से जुड़े होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने बताया कि सेवानिवृत्त अध्यापक प्रभाकर कुंडियाल व संपत्ति कुंडियाल के पुत्र लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ कुंडलिया ने जीआईसी उत्तरकाशी से शिक्षा ग्रहण करने के बाद राजकीय महाविद्यालय से स्नातक किया था, जिसके बाद सीडीएस पास करके वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए। कार्यक्रम में ऑननेरी कैप्टन बलबीर सिंह, सूबेदार लक्ष्मण सिंह, विशाल कलूड़ा, ज्योति कुंडलिया, हिमानी मटूड़ा आदि शामिल रहे।