फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी यूनियनों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले की टैक्सी यूनियनों ने एआरटीओ द्वारा बेवजह परेशान किए जाने पर रोष जताया है। यूनियन ने अनावश्यक चालान बंद नहीं किए जाने पर 19 को सांकेतिक जाम और इसके बाद अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को जिले की टैक्सी यूनियनों की संयुक्त बैठक जिला मुख्यालय पर हुई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि एआरटीओ द्वारा टैक्सी चालकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। वाहन पर कैरियर, सीढ़ी लगे होने, फर्स्टएड बॉक्स में कैंची नहीं होने जैसी छोटी-छोटी बातों पर चालान कर रहे हैं। टैक्सी चालकों ने परिवहन विभाग से क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए नियमों में आंशिक छूट प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपकर मंगलवार को सांकेतिक जाम लगाने की मांग की है।
इधर, एआरटीओ कुलवंत चौहान का कहना है कि सवारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। यूटिलिटी में कैरियर नहीं लगाया गया है। सीढ़ी पर किसी वाहन का चालान नहीं किया गया। दिसंबर में 118 चालान किए गए हैं और कोई भी बेवजह नहीं है। यदि टैक्सी यूनियनों को कोई आपत्ति है, तो उनके पास आकर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें