फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी नहीं लगा लापता भेड़पालकों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। गोविंद पशु विहार क्षेत्र के अंतर्गत पुष्टहारा बुग्याल क्षेत्र में लापता तीन भेड़पालकों का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। बृहस्पतिवार को भी ग्रामीणों और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन

बीते सोमवार को ढाटमीर गांव के पांच भेड़ पालक जंगल में खोई भेड़-बकरियों की तलाश में पुष्टहारा बुग्याल की ओर गए थे। इनमें से दो तो गांव लौट आए, लेकिन शेष तीन अभी तक नहीं लौटे हैं। बीते तीन दिन से एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीण इनकी खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों के अनुसार सांकरी से करीब दस किमी दुर्गम पैदल दूरी पर स्थित पुष्टहारा बुग्याल क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है। बर्फ से पटे रास्तों से बुग्याल तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी संसाधनों के अभाव में बुग्याल तक नहीं पहुंच पाई है। चार दिन से लापता भेड़ पालक यदि आपदा में फंसे होंगे, तो उनके जीवन पर संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र लापता भेड़पालकों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें