फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राजस्व वसूली पर संग्रह अमीनों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर डीएम डा. आशीष चौहान नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दस बड़े बकायादारों से जनवरी 2018 तक 12 लाख रुपये वसूली के आदेश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने जिला सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी जताते हुए बड़कोट के दो और जोशियाड़ा तहसील के एक संग्रह अमीन से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए। बकायादारों की सूची की समीक्षा में सामने आया कि दस बड़े बकायादारों पर ही 42.70 लाख रुपये की वसूली लंबित है। बैठक में एडीएम पीएल शाह, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी, डुंडा के सौरभ असवाल, तहसीलदार माधोराम शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें