फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका विस्तार के विरोध में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पालिका विस्तारीकरण के खिलाफ गांव बचाओ आंदोलन के बैनरतले जिला मुख्यालय पर ग्रामीणों का धरना आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन डांग एवं कोटियालगांव के ग्रामीणों ने धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने अधिसूचना शीघ्र रद्द नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से सितंबर में जारी अधिसूचना के अनुसार क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों को पूर्ण एवं आंशिक तौर पर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी में शामिल किया जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने गांव बचाओ आंदोलन के तहत सोमवार से जिला मुख्यालय पर धरना शुरू किया। मंगलवार को दूसरे दिन डांग एवं कोटियालगांव के ग्रामीण धरने पर बैठे। बारिश के बावजूद आंदोलनकारियों के उत्साह में कमी नहीं आई। धरना स्थल पर हुई सभा में डांग गांव की प्रधान रजनी नाथ ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सरकार को ग्रामीणों से पूछ कर यह निर्णय लेना चाहिए था। कोटियालगांव के प्रधान सुनील गुसाईं ने कहा कि गांवों को पालिका में शामिल किए जाने से ग्रामीणों के जल, जंगल और जमीन से जुड़े हक हकूक प्रभावित होंगे। इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र गुसाईं, चतर सिंह, बचना बिष्ट, राधिका राणा, गंगेश्वरी कोठारी, सरोज भट्ट, जयवीरी देवी, लक्ष्मी देवी, कलम राणा, अभिषेक जगूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें