फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश, कृष्णा के रूप में जनपद को मिले दो सैन्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला/चिन्यालीसौड़। भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के साथ ही जनपद के दो युवा भी लेफ्टिनेंट बन गए हैं। पुरोला के मठ गांव निवासी अखिलेश राणा, चिन्यालीसौड़ के पुजारगांव निवासी कृष्णा बिजल्वाण की इस कामयाबी से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

मठ गांव में 1996 को जन्मे अखिलेश के पिता रविंद्र राणा राइंका पुरोला में शिक्षक तथा माता कांति राणा दून चिकित्सालय में तैनात हैं। देहरादून के सेंट ज्यूड स्कूल से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद अखिलेश ने एनडीए की परीक्षा पास कर ली थी। उधर, पुजारगांव चिन्यालीसौड़ निवासी कृष्णा बिजल्वाण के पिता परमानंद बिजल्वाण की पीपलमंडी में फोटोग्राफी की दुकान है, जबकि मां नर्मदा बिजल्वाण ग्रहणी है। चिन्यालीसौड़ के भागीरथी विद्या मंदिर से हाईस्कूल तथा राइंका चिन्यालीसौड़ से इंटरमीडिएट करने के बाद कृष्णा ने देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय कालेज से ग्रेजुएशन किया, जिसके बाद उन्होंने सीडीएस की परीक्षा पास की थी। कृष्णा के बड़े भाई शुभम ने भी इसी साल आईईएस की परीक्षा पास की है, जबकि उनकी बहन राइंका कटखेत में भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें