फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी सुलग रही है मुखबा के जंगलों में आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। बीते शनिवार को मुखबा गांव के ऊपरी हिस्से वाले जंगल में भड़की आग पर वन विभाग अब तक पूरी तरह काबू नहीं पा सका है। हाल ही में बारिश की हल्की बौछारों और रोजाना रात को पाला गिरने के बाद भी यहां जंगल में आग सुलग रही है।
विज्ञापन

मुखबा हर्षिल क्षेत्र में देवदार के घने जंगलों के बीच भड़की आग वन विभाग के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। तीन दिसंबर को मुखबा गांव के ऊपरी जंगल में अचानक आग भड़क गई थी। वन विभाग के कर्मचारी मशक्कत के बाद भी इस पर पूरी तक काबू नहीं पा सके हैं। कुछ दिन ठंड पड़ने के बाद भीतर ही भीतर सुलग रही आग एक बार फिर भड़क गई है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में पड़ी बारिश की हल्की बौछारों और रोजाना रात को पाला गिरने के बावजूद यह आग ठंडी नहीं हो पाई है। इस हिमालयी क्षेत्र के जंगलों में फैलती आग चिंता का विषय मानी जा रही है। गंगोत्री रेंज के वन क्षेत्राधिकारी लखी राम आर्य ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेंज से वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें