फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय पांडव का नृत्य समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। क्षेत्र व गांव की खुशहाली के लिए मनेरी गांव में दो दिवसीय पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने देव डोलियों व पांडव पश्वों से गांव की खुशहाली की मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

भटवाड़ी ब्लाक के मनेरी गांव में मंगलवार रात को अखंड दीपक जलाकर पांडव पश्वों को अवतरित किया गया। बुधवार को मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। क्षेत्र के आराध्य नाग देवता की अगुवाई में ग्रामीण व पांडव पश्वा ने गंगा स्नान किया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद पांडव पश्वों ने घर-घर जा कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। प्रधान संजीता रावत ने बताया कि गांव की खुशहाली के लिए दो दिवसीय पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेम सिंह रावत, कुसुमा देवी, जगदंबा नौटियाल, प्रताप रावत, प्रीतम असवाल, चंद्र सिंह, धीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें