उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता की 100, 200 मीटर दौड़ में प्रशांत व सुरभि ने बाजी मारी। रविवार को खेली गई प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में सुमित रावत द्वितीय, फ्रांसिस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंकिता व भारती ने क्रमश: द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, 400 मीटर दौड़ में राहुल बिष्ट ने प्रथम, मनदीप ने द्वितीय व अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में विजयलक्ष्मी, श्रद्धा व मंजू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में धीरज, भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर दौड़ में गौतम, विनीता जीते। गोला फेंक में नकुल, सानिया जीते। वॉलीबॉल में मनेरा स्टेडियम की टीम जीती। ताइक्वांडों के 41 से 44 किलो भार वर्ग में निखिल ने प्रथम व सौरभ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 44 से 48 किलो भार वर्ग में रंजन ने प्रथम व आकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 52-56 किलो भार वर्ग का मुकाबला राहुल कुमार ने जीता।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय भंडारी, युवा समिति के अध्यक्ष आजाद डिमरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार, जितेंद्र वर्मा, सतीश गुसांई, राकेश कलूड़ा, प्रशांत, ऊषा गुसाईं, निधि, कविता आदि मौजूद थे।