उत्तरकाशी। क्षेत्र की सुख एवं शांति के लिए ग्राम सभा पाटा में दो दिवसीय पांडव यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव के आराध्य कंडार देवता व पांडव पश्वों की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
भटवाड़ी प्रखंड के पाटा गांव में रविवार को संपन्न हुए। पांडव नृत्य के पहले दिन देवी-देवताओं के आह्वान के साथ ही पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों की पूजा कर अखंड दीपक जलाया गया, जिसके बाद गांव में पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें पांडव पश्वाओं ने गांव के प्रत्येक घर में जाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता के साथ पांडव पश्वा और ग्रामीणों ने लक्षेश्वर पहुंचकर गंगा स्नान किया। समारोह में विजयपाल नेगी, देवेंद्र सिंह चौहान, शिवानंद भट्ट, नत्थी सिंह चौहान, राजेंद्र चौहान, अजय नेगी, जसपाल सिंह आदि मौजूद थे।