उत्तरकाशी। विश्व दिव्यांग दिवस पर विश्वनाथ मंदिर में एक मूक-बधिर जोड़े का विवाह कराया गया। समाज के लिए प्रेरणा बनी इस शादी में श्री काशी विश्वनाथ धर्मार्थ प्रबंधन समिति, सौम्यकाशी रोटरी क्लब, रेडक्रॉस सोसायटी व अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत तथा पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
टिहरी चंबा के डबरी गांव निवासी सुरेंद्र सजवाण, पुरोला ब्लॉक के डेरिका गांव निवासी सविता रावत ने विकलांग दिवस पर विवाह बंधन में बंधकर एक मिसाल पेश की। दूल्हे सुरेंद्र के पिता प्रेम सजवाण और माता लक्ष्मी देवी भी बचपन से ही मूक-बधिर हैं, जबकि दुल्हन सविता रावत के पिता शूरवीर रावत का चार साल पहले देहांत हो गया था और माता लंबे समय से बीमार चल रही है।समारोह में रामचंद्र उनियाल, अजय पुरी, विशाल मणी, प्रताप सिंह, सुरेंद्र दत्त उनियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, जगमोहन अरोड़ा, दुर्गेश भट्ट, दुलारी देवी, सुनील रावत, दलबीर रावत मौजूद रहे।