फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नाराज युवक ने नदी में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा में एक 18 वर्षीय युवक ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। शनिवार देर रात तक खोजबीन के बाद पुलिस ने रविवार सुबह युवक का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि डुंडा में शनिवार रात को सूरज पुत्र जय सिंह ने घर में किसी बात से नाराज होकर नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने देर रात तक तलाश अभियान चलाया। युवक का मोबाइल नदी के पास ही पड़ा मिला लेकिन अंधेरा अधिक होने की वजह से युवक का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह अभियान फिर शुरू किया गया, जिसमें करीब 9 बजे युवक के शव को ढूंढ लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें