फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण लग रहा है गंगोत्री हाईवे पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। इन दिनों गंगोत्री हाईवे पर क्षेत्र में सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति देखने को मिल रही है, लेकिन जाम खुलवाने के लिए दूर-दूर तक कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में आपातकालीन वाहनों में बैठे मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

विवाह समारोह के चलते इन दिनों गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी रोड से लेकर ज्ञानसु, मातली और डुंडा क्षेत्र में जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े वाहन राहगीरों के लिए भी मुसीबत बन रहे हैं। साथ ही इनकी वजह से आने-जाने वाले वाहनों को रुकना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार रात को ज्ञानसु में एक किमी लंबे क्षेत्र में जाम लग गया, जिसमें एक हार्टअटैक का मरीज भी फंस गया। कुछ स्थानीय लोगों ने उनके वाहन को किसी तरह से वहां जाम खुलवाकर निकाला और जिला अस्पताल तक पहुंचाया। जाम की समस्या से निजात दिलाने का उपाय न ही जिला प्रशासन के पास है और न ही पुलिस इस ओर कोई सख्त कदम उठाकर नो पार्किंग जोन में खड़ी इन आड़ी तिरछी गाड़ियों के चालान कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें