फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम राज्याभिषेक के साथ संपन हुई साल्ड गांव की रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। साल्ड गांव में बीते 14 दिन से चल रही रामलीला का समापन हो गया। चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम-लक्ष्मण और सीता के अयोध्या पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री आदर्श रामलीला समिति साल्ड की ओर से आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार रात को पताल लीला का मंचन किया गया। शुक्रवार को 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने पर भगवान राम का भव्य स्वागत किया गया। अंतिम दिन श्री राम राज्याभिषेक दृश्य मंचन के साथ रामलीला संपन्न हुई। इस मौके पर रामलीला समिति की ओर से बेहतर मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित भागेश्वर उनियाल, व्यापार मंडल के महा मंत्री अंकित उप्पल, आनंदमणी सेमवाल, सुरेश नौटियाल, मानेंद्र राणा, भरत नेगी, सुरेश नौटियाल, मनोज नेगी, नरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें