फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में पुरोला के अनुराग व प्रेरणा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-10 वर्ग के खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में पुरोला के अनुराग ने प्रथम, भटवाड़ी के सार्थक ने द्वितीय तथा मोरी के ऋतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पुरोला की प्रेरणा, नौगांव की मनीषा तथा मोरी की अंजली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में भटवाड़ी के रोहित कंडियाल ने प्रथम, चिन्यालीसौड़ के अंकित पंवार ने द्वितीय तथा नौगांव के समीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पुरोला की नितिका प्रथम, नौगांव की मनीषा द्वितीय एवं मोरी की अंजली तृतीय रही।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में भटवाड़ी के उत्तम चौहान तथा चिन्यालीसौड़ की कंचन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालकों की लंबी कूद में भटवाड़ी के रोहित कंडियाल तथा डुंडा की कंचन ने बाजी मारी। वहीं, बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में मोरी की टीम विजेता तथा पुरोला उपविजेता रही। बालक वर्ग की कबड्डी में मोरी की टीम विजेता, चिन्यालीसौड़ की टीम उपविजेता रही। बालिकाओं की खो-खो में पुरोला की टीम विजेता तथा नौगांव की टीम उपविजेता रही।
इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी चमन सिंह राठौर, शिक्षक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष गोपाल राणा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, उप क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार, जितेंद्र वर्मा, सतीश गुसाईं, शूरवीर सिंह, सोबन राणा, राजाराम भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें