फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री राजमार्ग में चल रही कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग के उजोली क्षेत्र के पास एक चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में कार चालक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को भटवाड़ी क्षेत्र के अलेथ निवासी पवन महर अपने ताऊ की मारुति 800 कार से गंगोरी की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने बताया कि कार से पेट्रोल लीक होने के साथ धुआं उठ रहा है। जिसके बाद वह जैसे ही कार रोकर बाहर निकला उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनट में पूरी कार जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान राजमार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें