फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्ड कर्मचारियों ने किया चार घंटे का कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लंबित मांगों को लेकर सुपरवाइजर एसोसिएशन के फिल्ड कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में चार घंटे का कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने शीघ्र ही मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर शनिवार को धरने पर बैठे फिल्ड कर्मचारियों ने छठवें वेतन आयोग की वेतन विसंगति को तत्काल दूर करने, केंद्र सरकार की भांति भत्ते एवं एरियर का अविलंब भुगतान करने सहित विभिन्न मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुना चौहान ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर 30 नवंबर तक चार घंटे का कार्यबहिष्कार करेंगे। साथ ही आगे की रणनीति बनेगी। इस मौके पर मंजु गुर्साइं, कल्पना बिष्ट, रेनू भंडारी, कल्पना बिष्ट, रीना भंडारी, रेखा सैनी, शैला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें