फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी को जिला प्रशासन देगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन एक से सात दिसंबर के बीच फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है, जिसमें प्रथम तीन विजेताओं को नगद धनराशि के साथ प्रमाणपत्र दिया जाएगा। चयन समिति में फोटो के चयन में दुविधा होने की दशा में विजेताओं की फोटो के चयन हेतु प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनूप शाह के द्वारा विजेता का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जनपद में लोक संस्कृति, रमणिक, पर्यटन व धार्मिक स्थलों की फोटोग्राफी को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की है। डीएम ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद जिले की प्राकृतिक सुंदरता एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी पर्यटकों तक सुगमता से पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि एक-सात दिसंबर तक सभी प्रतिभागी स्वयं द्वारा खींची गई फोटो को शपथ पत्र के साथ जमा करें। 15 दिसंबर तक प्रतियोगिता के परिणाम निकाले जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय को 2100 तथा तृतीय विजेता को 1100 रुपये प्रमाणपत्र के साथ दिया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रलयंकर नाथ के नेतृत्व में गठित टीम को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें