फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता- प्रकाश पंत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने बृहस्पतिवार को लोनिवि निरीक्षण भवन परिसर में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अधिकांश शिकायतें पेयजल, सड़क, मुआवजा, रोजगार, आर्थिक सहायता संबंधित मिली, जिनका मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल आदि मूलभूत समस्या को दूर करना है। इसके लिए उन्होंने डीएम को पांच साल का रोड मैप भी तैयार करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि अगले पांच वर्ष के भीतर एक लाख से भी अधिक युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। राज्य ने अपना स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम भी चलाया है, जिसमें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा सके। मंत्री ने कहा कि चिन्यालीसौड हवाई पट्टी को 2007 से देखरेख में नहीं की गई। सरकार चिन्यालीसौड, नैनीसैणी एवं गौचर हवाई पट्टी दुरुस्त कर जौलीग्रांड एवं अन्य हवाई पट्टी से बस सेवा शुरू कर रही है।
इस मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी चंदन सिंह पंवार, डीएम आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक ददनपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


नहीं पहुंचा कोई दूरस्थ क्षेत्र का फरियादी
उत्तरकाशी। जनता दरबार में लोगों के नहीं पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री पंत को भाजपा कार्यकर्ताओं की पेयजल और सड़कों के भुगतान संबंधी समस्याओं को ही सुनना पड़ा। मंत्री के जनता दरबार का प्रचार-प्रसार नहीं होने से पांडाल में ज्यादातर भीड़ कर्मचारी संगठन, अधिकारी और भाजपाइयों की दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें