फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी के लिए जंगल गई महिला पर भालू ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। असी गंगा घाटी में केलसू पट्टी के नौगांव की एक महिला (40) पर भालू ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया।
विज्ञापन

नौगांव के शिवलाल ने बताया कि उनकी पत्नी सुमी देवी मंगलवार को शाम करीब चार बजे लकड़ी के लिए जंगल गई थी, जिसके साथ कुछ अन्य ग्रामीण भी गए थे। तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। तभी आसपास अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को वहां से भगा दिया। सुमी देवी के हाथ पर अंदर से चोट आई है, जिसको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। अगोड़ा के प्रधान चंद्रलाल ने पीड़ित परिवार को वन विभाग से मुआवजे देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें