फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतारूं राज के कपड़े, जो है माता तेरे मन में

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उतारूं राज के कपड़े, जो है माता तेरे मन में, बनाऊं भेष मुनियों का, जो है माता तेरे मन में। यह पंक्तियां साल्ड गांव में रामलीला मंचन में राम वनवास के दौरान राम का अभिनय कर रहे नरेंद्र राणा ने कहीं। श्री जगन्नाथ दुर्गा मां आदर्श रामलीला समिति की ओर से साल्ड गांव में आयोजित रामलीला मंचन की 53वीं पुनरावृत्ति के छठवें दिन मंगलवार रात को राम वनवास, दशरथ मरण, केवट लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप भट्ट ने मंच से ग्रामीणों को मां गंगा को स्वच्छ रखने, गांव में विवाह आदि समारोह में शराबबंदी और सभी लोगों को शौचालय निर्माण व प्रयोग करने का आवाहन किया। इस दौरान दशरथ की भूमिका में देवी प्रसाद शास्त्री, सीता की भूमिका में राधेश्याम सेमवाल, राम की भूमिका में नरेंद्र राणा और लक्ष्मण की भूमिका शशि भूषण ने निभाई। इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि एडवोकेट बलवीर राणा, पंकज सेमवाल शास्त्री, मानेंद्र राणा, भारत भूषण नौटियाल, धीरेंद्र राणा, समिति के अध्यक्ष आनंदमणी सेमवाल, शिव नारायण नौटियाल, प्रधान राजेश राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें