उत्तरकाशी। प्रभारी जिलाधिकारी पीएल शाह की अध्यक्षता में जिला सभागार में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण पर एक कार्यशाला हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तरकाशी संवेदनशील जिला है।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि जापान ऐसा देश है, जहां सर्वाधिक आपदाएं आती रहती हैं। लेकिन वहां का आम आदमी आपदा से निपटने के लिए जागरूक और सक्रिय है। ब्लॉक स्तर पर आपदा प्रबंधन समिति एवं एनजीओ के सहयोग के लिए आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग प्रशिक्षण कार्यक्र्रम को सफल संपादन के लिए सहयोग करेंगे। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीणों को आपदा से निपटने के प्रशिक्षण देते समय क्रमवार बिंदु समझाने होंगे।
राज्य समन्वयक आपदा प्रबंधन नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए ब्लाक स्तर /ग्राम स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 20 नवंबर को डुंडा, 22 को चिन्यालीसौड़, 25 को नौगांव, 27 को पुरोला, नवंबर को 28 को मोरी एवं 4 दिसंबर को भटवाड़ी में कार्यशाला होगी।