फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणावत की तलहटी में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वरुणावत पर्वत की तलहटी और तांबाखाणी बस्ती के ऊपर कुछ लोग रात के अंधेरे में टीन शेड डालने के लिए अतिक्रमण कर रहे हैं। बस्ती के लोगों ने विरोध स्वरूप इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वन भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं। तांबाखाणी बस्ती के ऊपर रात के अंधेरे में टीन शेड बनाए जा रहे हैं। संवेदनशील जोन में निर्माण कार्य होने के कारण वहां बरसात के दिन में वरुणावत पर्वत से खतरा हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि अतिक्रमणकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में बीएल घलवान, प्रमोद रावत, सरिता टम्टा, राहुल कुमार, जगदीश शरण, राजेश कुमार, राहुल टम्टा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें