फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। वज्रपात की चपेट में आने से मृतक मूर्तिराम डिमरी के परिजनों को 18 माह बाद भी आपदा मद से मुआवजा नहीं मिल पाया है। मृतक की पत्नी शैलेंद्र देवी को तहसील से लेकर शासन तक कई बार पत्र भेजने पर भी कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

वन निगम में कार्यरत नौगांव ब्लाक के भाटिया गांव निवासी मूर्तिराम डिमरी की अप्रैल 2016 देहरादून जाते वक्त मंसूरी के निकट वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई थी। कई बार शिकायत के भी मांग पूरी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी शैलेंद्र देवी ने पुन: शासन-प्रशासन के साथ पुरोला यमुनोत्री विधायक को पत्र लिखकर आपदा मद से आर्थिक मदद की मांग की है। नायब तहसीलदार बीएस रावत ने बताया कि इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल का कहना है कि मामले को लेकर वे शासन स्तर पर बात करेंगे। प्रभावित परिवार की मदद का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें