फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई मंगसीर बग्वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गढ़वाली संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन की ओर से मंगसीर की बग्वाल धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गणेशपुर स्थित स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन स्कूल में मंगसीर की बग्वाल कार्यक्रम का शुभारंभ दुग्ध संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी अपनी परंपरा को भूल रहे हैं। इस तरह के आयोजन करने से बच्चों को अपने पारंपरिक वस्तुओं का ज्ञान होता है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विद्यालय परिसर में छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद महिलाएं व बच्चों ने रांसों-तांदी नृत्य, पांडव नृत्य एवं भैलू नृत्य में झूमे। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनिता देशमुख, स्वामी चेतन, राममोहन, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक सेमवाल, नागदत्त, खुशाल नेगी, शांति प्रसाद, सुलोचना आर्य, किरन नेगी, पूनम सेमवाल, मयंक डोभाल, राजपाल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें