उत्तरकाशी (ब्यूरो)। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर क्विज का आयोजन किया गया। इसमें राइंका उत्तरकाशी के योगेश नौटियाल, अमन चंद रमोला और मनवीर लाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राइंका साल्ड की टीम द्वितीय तथा राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज्ञानसू की टीम तृतीय स्थान पर रही।
जिला शिक्षा अधिकारी राय सिंह रावत ने छात्रों को देश विदेश की सम सामयिकी घटनाओं और जानकारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में सुमन कुमार रावत, सत्येंद्र नौटियाल, लोकेश सेमवाल, सुभाष पडियार, शुभम पंवार, बचत बीणा त्रिपाठी, सीमा दत्ता, नीलम राणा आदि मौजूद थे।