फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने डीएम से मिलकर की मनरेगा के कार्यों के लिए बजट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ ब्लाक के प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन देकर मनरेगा के तहत चयनित योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की है। प्रधानों का कहना है कि करीब 500 प्रस्तावों पर जिला विकास अधिकारी ने आपत्ति लगाकर बिना स्वीकृति के लौटा दिए हैं। बजट नहीं मिलने से ग्रामीणों को मनरेगा के तहत मिलने वाला रोजगार ठप हो गया है।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ ब्लाक के प्रधान कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम डा. आशीष चौहान को ज्ञापन देते हुए बताया कि चिन्यालीसौड़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों की ओर से मनरेगा के तहत चयनित करीब 500 योजनाओं का प्रस्ताव विकासखंड के माध्यम से वित्तीय स्वीकृति के लिए जिला विकास कार्यालय भेजा गया था, लेकिन जिला विकास अधिकारी द्वारा उन पर कुछ आपत्ति लगाकर बिना स्वीकृति के भेज दिया। ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति न मिलने से अब श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार देना भी संभव नहीं है। ग्राम पंचायत जिव्या के प्रधान नत्थी सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत से भी बात की थी। ज्ञापन देने वालों में प्रधान सूरी चंदन सिंह, प्रधान ताराकोट उर्मिला देवी, प्रधान रमोली जयसिला देवी, प्रधान गणत शंभू प्रसाद जोशी, प्रधान जोखड़ी लक्ष्मण सिंह, सिलोट रघुवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें