चिन्यालीसौड़। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत बिरजा इंटर कालेज के बाल वैज्ञानिकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों की उपयोगिता के ऊपर शोध किया गया। इस मौके पर छात्रों ने ग्रामीणों द्वारा अपनाए जा रहे तरीकों के बारे में जानकारी एकत्र करने के साथ ही उन्हें ऊर्जा के सही उपयोग के बारे में भी बताया।
प्रवक्ता सुशील उनियाल ने ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों की उपयोगिता बताई। बाल वैज्ञानिकों कि टीम के लीडर सिद्धांत बिजल्वाण व अवंतिका ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत की कम उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा इसके वैकल्पिक उपायों के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम के बाल वैज्ञानिकों ने स्वच्छता के उद्देश्य, महत्व पर चिन्यालीसौड़ बाजार व शक्तिपुरम कॉलोनी के निवासियों से चर्चा की। टीम में ज्योति असवाल, शोभा, पवन देव, ऋषभ भंडारी, दिव्या रतूड़ी, मनीषा रावत आदि शामिल थे।