उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के हिना में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकान पर जिला प्रशासन ने छापा मारकर मीट को जब्त कर दुकान संचालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पिछले कई दिनों से हिना में अवैध रूप से दुकान में मीट बेचने को लेकर शिकायत मिल रही थी, जिस पर रविवार को नायब तहसीलदार और मनेरी से पुलिस टीम को भेजकर छापा मारा गया जिसमें अवैध रूप से बेची जा रही मीट को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। जबकि दुकान के संचालक नवीद कुरेशी पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कोई भी दुकानदार बगैर लाइसेंस के क्षेत्र में मीट नहीं बेच सकता है। शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।