फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष पूजा अर्चना के साथ गंगोत्री पुरोहित सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाला चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगा पुरोहित सभा की नई कार्यकारिणी ने मंगलवार को गंगोत्री मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद पुरानी कार्यकारिणी से चार्ज संभाला। इस दौरान पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सजवाण ने भी गंगोत्री में पूजा-अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गंगोत्री पुरोहित सभा के अध्यक्ष पवन सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री मंदिर में मंगलवार को नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मां गंगा का आशीर्वाद लेकर पुरानी कार्यकारिणी से सभा का चार्ज लिया। पवन सेमवाल ने बताया कि सोमवार देर शाम को गंगोत्री में गंगा पुरोहित सभा की सर्वसम्मति के साथ नई कार्यकारिणी का चयन किया गया है, जिसमें पुरोहित समाज के सभी पांच थोकों से दो-दो पुरोहितों को शामिल किया गया है। इस मौके पर संदीप सेमवाल, सुरेश सेमवाल, गणेेेश सेमवाल, प्रताप प्रकाश पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें