फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच दल ने किया भवनों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। पालिका की राजीव आवास योजना के तहत बने भवनों में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रशासन की टीम द्वारा जांच की गई, जिसके तहत एडीएम पीएल शाह, एसडीएम मनुज गोयल, अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी आदि ने भवनों की जांच कर लोगों से बात की। इसमें अधूरे निर्माण सहित कई अन्य कमियां पाई गई हैं। वहीं कुछ लाभार्थियों ने शिकायत को बेबुनियाद बताते हुए विकास विरोधी तत्वों पर प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पालिका की योजना के तहत बने इन भवनों के निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसकी जांच के लिए प्रशासन की टीम ने रविवार को भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान मोहन दास ने बताया कि उनके भवन का निर्माण अधूरा किया गया है, जबकि शौचालय का टैंक अधूरा बना होने की वजह से भवन को भी खतरा बना हुआ है। इस पर जांच अधिकारी ने अधूरे निर्माण कार्यों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने की बात कही। उधर, नगर अध्यक्ष अतोल रावत ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें