फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जिला पंचायत को भंकोली पुल की मरम्मत करने के निर्देश दिये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने मंगलवार को देर शाम असी गंगा घाटी का दौरा किया। डीएम ने संगम चट्टी से ऊपर भंकोली गदेरे में बने पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को पुल की मरम्मत का कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्ष 2012 -13 की आपदा में क्षेत्र में सभी पुलिया बह गई थी, जिसमें यह पुल भी शामिल है। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूली बच्चों को लकड़ी की बल्लियों के सहारे आरपार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कार्य करने की मांग की। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। पीएमजेएसवाई एवं संबंधित विभाग के साथ बैठक कर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने सेकु पुल का निरीक्षण कर सेकू गांव के लिए मोटर मार्ग निर्माण के लिए संबंधित विभाग के साथ बैठक कर सड़क निर्माण की बात कही। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कबूल चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें