फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रृंखला कार्यक्रम के लिए डीएम ने बनाये नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिला सभागार में जनपद में मानव श्रृंखला कार्यक्रम मनाए जाने को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चिह्नित सात कार्यक्रम स्थलों में नोडल अधिकारी तैनात किए।
विज्ञापन

सात कार्यक्रम स्थलों के लिए नोडल अधिकारियों में गंगोत्री में एसडीएम भटवाड़ी, हर्षिल में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, भटवाड़ी में जिला कार्यक्रम अधिकारी, मनेरी में सहायक निदेशक मत्स्य, नेताला में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, गणेशपुर में जिला युवा कल्याण अधिकारी, उत्तरकाशी में अधिशासी अधिकारी पालिका को तैनात किया गया। जबकि संपूर्ण कार्यक्रम के लिए मुख्य नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी पीएल शाह को नियुक्त किया। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, अनुराग आर्य, सहायक निदेशक डीआरडीए प्रकाश रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कल्पना गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें