फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा संरक्षण के लिए गोमुख रवाना हुआ बुद्धिजीवियों का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगा व गोमुख ग्लेशियर के संरक्षण को लेकर देश के बुद्धिजीवियों का एक दल गोमुख के लिए रवाना हुआ है। केंद्र सरकार व नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (निम) की ओर से आयोजित अभियान को ‘नमामि गंगे ट्रैक’ का नाम दिया गया है। पांच दिवसीय अभियान का शुभारंभ गंगोत्री धाम से हुआ, जिसमें गंगा आरती के बाद नृत्य नाटिका व स्लाइड शो के माध्यम से गंगा के इतिहास व महत्व को समझाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह को दल जिला मुख्यालय से रवाना होने के बाद गंगोत्री पहुंचा। जहां गंगोत्री मंदिर परिसर में देर शाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सामाजिक संगठन संवेदना समूह की ओर से गंगा अवतरण पर एक गढ़वाली नृत्य नाटिका का मंचन किया गया, जिसमें राजा भागीरथ की ओर से गंगा को पृथ्वी पर लाने के साथ ही गंगा की स्वच्छता व संरक्षण को भी दिखाया गया। इसके बाद गुलाब सिंह नेगी की ओर से खींची गई तस्वीरों के स्लाइड शो के जरिए गंगा को हुए नुकसान को समझाया गया। नमामि गंगे के अपर सचिव राघव लंघर ने मानव हस्तक्षेप के चलते गोमुख ग्लेशियर को हुए नुकसान व गंगा पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत का अस्तित्व नमामि गंगे परियोजना की सफलता पर निर्भर है। बुधवार सुबह गंगोत्री से विधायक गोपाल सिंह रावत की ओर से दल को फ्लैग ऑफ किया जाएगा, जिसके बाद दल भोजवासा में पौधारोपण कर अगले दिन गोमुख व तपोवन जाएगा। जहां पर एक परिचर्चा की जाएगी। जिसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। 14 अक्तूबर को देहरादून राजभवन में फ्लैग इन कार्यक्रम के साथ अभियान का समापन किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रीतम पंवार, पर्वतारोही चंद्रप्रभा एतवाल, पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली, समाजसेवी माइकल बुजेक, वन अधिकारी प्रताप पंवार, लोक कलाकार जयप्रकाश राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें