उत्तरकाशी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से किए जा रहे अनीतिगत फैसलों पर रोष व्यक्त किया।
सीपीआई के जिला सचिव महावीर प्रसाद भट्ट ने कृषि ऋण माफ करने, बैंकों द्वारा खातों से धनराशि काटने की प्रक्रिया बंद करने व जिला अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति करने की मांग उठाई। उन्होंने काश्तकारों के लिए जिलेभर में कोल्ड स्टोर बनाने, ग्रामीणों के लंबित मुआवजों का भुगतान करने तथा न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये प्रति माह करने कि भी मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारों को उद्योगपति घरानों का मुनाफा बंद करके आम जनता के हित में कार्य करना चाहिए। इस दौरान बचन सिंह, किशन सिंह, बृजमोहन भट्ट, चतर सिंह, केदार सिंह, धर्म सिंह, सुंदरी देवी आदि मौजूद थे।