फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से किया गया ट्रैकर के शव को रेसक्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डोडीताल-हनुमानचट्टी ट्रैकिंग रूट पर मुंबई निवासी की मौत के बाद रेस्क्यू के लिए गए दल ने सोमवार को ट्रैकर के शव को नौगांव पहुंचाया, जहां सीएचसी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद चिकित्सकों ने शव को उसके साथ आए पर्वतारोही के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मुंबई से आए छह पर्वतारोही मित्रों का दल कुछ स्थानीय गाइडों के साथ छह अक्तूबर को डोडीताल-दर्वा टॉप ट्रैक के लिए निकला था। शनिवार को सभी लोगों ने दर्वा टॉप में ही रात्रि विश्राम किया, लेकिन रात 2.15 बजे के करीब राजशेखर मोडगी पुत्र शार्णपा मोडगी निवासी डोंबिवली मुंबई की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
जिला प्रशासन ने संगमचट्टी और हनुमान चट्टी दोनों तरफ से रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की टीमों को भेजा। सोमवार को रेस्क्यू दल पर्वतारोही के शव को हेलीकॉप्टर से पहले खरसाली हेलीपैड तक लाया और फिर वहां से कार से हनुमान चट्टी होते हुए नौगांव पहुंचाया। नौगांव सीएचसी प्रभारी डा. रफी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पर्वतारोही के शव को उसके साथ आए पर्वतारोही के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें