फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाइड जोन में बना डाला पुल, सुविधा के बदले बना आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। असी गंगा घाटी के उत्तरौं गांव के लिए बन रहे झूला पुल में निर्माण कंपनी की ओर से बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। गंगोत्री डोडीताल मार्ग के बीच स्थित उत्तरौं गांव को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल को निर्माण संस्था नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनबीसीसी) ने स्लाइड जोन में बना दिया है। गांव के रास्ते को जोड़ने वाले पुल का एक एबटमेंट दरक रही पहाड़ी के नीचे गदेरे के मुहाने पर बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के लिए पुल तक पहुंचना ही नामुमकिन हो गया है। ऐसे में करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से बन रहे पुल के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में असी गंगा घाटी में आए सैलाब के बाद करीब ढाई हजार आबादी वाले उत्तरौं गांव का पुल बह गया था, जिसके बाद एनबीसीसी कंपनी को यहां पर झूला पुल बनाने का कार्य दिया गया। लेकिन कंपनी ने लापरवाही करते हुए 150 मीटर लंबे पुल को स्लाइड जोन में बनाना शुरू कर दिया, जिसे पांच साल बर्बाद होने के बाद भी पूरा नहीं किया गया है।
प्रधान सावित्री मखलोगा ने बताया कि कंपनी को पहले ही समस्या के बारे में बताया गया था, लेकिन अधिकारियों ने स्लाइड का ट्रीटमेंट कराने की बात कहकर मामला टाल दिया। अब जबकि पुल लगभग तैयार होने वाला है, तो कंपनी बजट खत्म होने का बहाना बना रही है। शिकायत करने पर शासन-प्रशासन के कई अधिकारी भी यहां दौरा करने आए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यह निर्माण कंपनी की जिम्मेदारी है कि वह पुल के लिए सुरक्षित एप्रोज मार्ग तैयार करे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा पुल के निर्माण कार्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें