उत्तरकाशी। मैक्स अस्पताल देहरादून 29 अक्टूबर से यहां जिला मुख्यालय में मासिक ओपीडी शुरू करने जा रहा है। महीने के आखिरी रविवार को लगने वाली ओपीडी में मैक्स के डाक्टर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ग्रामीणों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श देंगे।
अस्पताल के स्पाइन सर्जन डा. प्रियंक उनियाल ने बताया कि ओपीडी का शुभारंभ 29 अक्तूबर को होगा। शुरुआत स्पाइनल ओपीडी से होगी, जिसमें कमर दर्द, स्लिप डिस्क आदि समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच व उपचार किया जाएगा। गंभीर मरीजों का देहरादून में इलाज किया जाएगा। आने वाले समय में कार्डियोलॉजी, आर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोलॉजी आदि विभागों के डाक्टर भी ओपीडी में जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल के इस प्रयास से ग्रामीणों को जांच कराने के लिए देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल प्रशासन द्वारा भविष्य में उत्तरकाशी व टिहरी में मिनी अस्पताल खोलने की भी योजना बनाई जा रही है। ब्यूरो