फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से लापता व्यक्ति को गंगोत्री से कर या बारामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। लखनऊ से पिछले माह से लापता व्यक्ति गंगोत्री में मिला है। उसके साथ उसकी ममेरी बहन और उसके बच्चे सहित चार लोग और भी मिले हैं। पुलिस ने सबको उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि विपिन शुक्ला पुत्र राम अवध शुक्ला निवासी जानकीपुरा, लखनऊ पिछले माह घर से बिना बताए लापता हो गया था। मामले में उसकी पत्नी ने जानकीपुरा थाने में अपहरण की सूचना दर्ज कराई थी। दो दिन पूर्व विपिन के पास जब पैसा समाप्त हो गए, तो उसने अपने रिश्तेदारों को फोन किया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गंगोत्री में ढूंढ निकाला। बताया कि इस बीच विपिन को सत्संग के लिए गंगोत्री आई उसकी ममेरी बहन गायत्री निवासी देवरिया व उसका बेटा शिवम, संतोष खंडारी निवासी ओल्ड नागल दिल्ली, ललित कुमार निवासी शकरपुर दिल्ली व विनोद कुमार निवासी ओल्ड नागल दिल्ली मिले। तब से सब एक साथ रह रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें