उत्तरकाशी (ब्यूरो)। एडॉर संस्था की ओर से केएन नौटियाल मेमोरियल जीके प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर व प्राथमिक वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के 21 सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की ओर से प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में एंजल्स इंटरनेशलन एकेडमी प्रथम, रेणुका जूनियर हाईस्कूल द्वितीय, जीआईसी मातली तृतीय रहा। वहीं प्राथमिक वर्ग में एंजल्स इंटरनेशलन एकेडमी प्रथम, रेणुका जूनियर हाईस्कूल द्वितीय, सरस्वती शिशु मंदिर मातली तृतीय रहे। इस मौके पर संस्था की सचिव अमिता नौटियाल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में वीपी सेमवाल, मनवीर नौटियाल, अजेंद्र, डीएल शाह, रविंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।