उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय हैंडबॉल व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मनेरा स्टेडियम व जीआईसी कामदा टीमों ने फाइनल राउंड में प्रवेश किया। दोनों ही टीमों ने अंडर-16 बालिका वर्ग के लीग मुकाबलों में 6-6 अंक हासिल कर अपनी जगह पक्की की। वहीं अंडर-16 बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में कामदा, प्रशिक्षण शिविर चिन्यालीसौड़, मनेरा स्टेडियम व जीआईसी कामदा ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-16 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में संतोष, युवराज, अंकित, करण, आलोक, प्रदीप, अमित, अखिलेश, राहुल व करण भंडारी ने अपनी-अपनी बाउट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-16 बालिका वर्ग में दिव्या, साक्षी, किरन, सुजाता ने बाउट जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के सभी सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाने के बाद समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के दौरान जितेंद्र सिंह, कविता रावत, उषा चौहान, प्रशांत कुमार नौटियाल, प्रभाकर नौटियाल, राकेश कलूड़ा, सुरेंद्र सिंह, सिकंदर रावत व विनोद कुमार आदि निर्णायक रहे।