उत्तरकाशी (ब्यूर्रो)। आईआईटी रुड़की के छात्रों का एक दल गंगोत्री - बदरीनाथ एक्सपीडीशन के लिए रवाना हुआ है। करीब 15 छात्रों का दल गंगोत्री से कालंदी पास होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचेगा। इस बीच 13 छात्र व दो छात्राओं का यह दल ग्लेशियरों के ऊपर शोध भी करेगा।
स्नो स्पाइडर ट्रैक एंड टूर के संयोजक भागवत सेमवाल ने बताया कि टीम लीडर मनीष गुप्ता ने बताया कि दल दो अक्तूबर को गंगोत्री से रवाना हुआ था, जिसके बाद वह गोमुख, नंदनवन, वासुकीताल, खड़ा पत्थर, सीता ग्लेशियर, कालंदी पास, राज पड़ाव, अरवा ताल होते हुए बदरीनाथ पहुंचेगा। करीब 13 दिन के अभियान में दल 150 किमी से अधिक की ट्रैकिंग करते हुए 5950 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचेगा। दल के साथ गाइड विष्णु सेमवाल व अन्य सहयोगी भी शामिल हैं।