फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान चल कर दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गोस्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के एनएसएस स्वयं सेवियों ने गंगा किनारे स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को गंगा के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में एनएसएस के स्वयं सेवियों ने गंगा किनारे से बड़ी मात्रा में कूड़ा साफ किया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी आशीष नारायण भट्ट, यतेंद्र सिंह, रामशरण उमराव, योगेंद्र प्रसाद, दिनेश रावत, मोहन चौहान आदि मौजूद थे। उधर, डुंडा में बिलवर्स ईस्टन चर्च की सामाजिक संस्था ने ब्रिज ऑफ होप चाइल्ड केयर प्रोजेक्ट के तहत वीरपुर डुंडा में ग्रामीण व स्कूली बच्चों के साथ सफाई अभियान चला कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इधर, चिन्यालीसौड़ में पालिका व बाल विकास की ओर से वार्ड -7 में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड, ममता नौटियाल, अर्जुना चौहान, शैला बिष्ट, राजकुमारी, कुसुम लता, जलमा देवी, प्रताप सिंह राकेश महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें