फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसी न मिलने पर 5 अक्टूबर से करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। एक प्राइवेट विद्यालय की ओर से कक्षा 8वीं की टीसी न देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसके तहत नवक्रांति संगठन ने विद्यालय की ओर से दो दिन के अंदर छात्रों की टीसी उपलब्ध नहीं कराने पर पांच अक्तूबर से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

छात्र देवेंद्र ने देहरादून के स्कूल में कक्षा 9वीं में दाखिला लिया था, लेकिन पुराने स्कूल की ओर से कक्षा 8वीं की टीसी न देने पर देहरादून के स्कूल ने छात्र को निकाल दिया। पीड़ित छात्र के पिता भगत राम की ओर से कई बार विद्यालय के चक्कर काटने पर भी टीसी उपलब्ध नही कराई गई। जिसके बाद पता चला कि विद्यालय के पास केवल कक्षा पांच तक की ही मान्यता है। लेकिन वहां पर कक्षा 8वीं तक पढ़ाया जा रहा है। घटना के विरोध में नवक्रांति संगठन के संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान ने खंड शिक्षाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दो दिन के अंदर टीसी उपलब्ध कराने कि मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं की गई, तो पांच अक्तूबर से अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नवक्रांति संगठन के आचार्य लोकेश बडोनी, दिनेश उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें