उत्तरकाशी। खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में जिला स्तरीय हैंडबॉल - बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंडर-16 बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में जीआईसी कामदा ने जीआईसी कोटधार को 10-05 से हराया। जीआईसी कामदा की ओर से सिद्धार्थ व उत्तकर्ष ने 3-3 गोल किए।
प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में दिलसौड़ ने डुंडा-ए को 8-1 से, कामदा ने मनेरा स्टेडियम को 10-6 से, चिन्यालीसौड़ ने जीआईसी कामदा को 10-4 से, मनेरा स्टेडियम ने डुंडा-ए को 10-1 से तथा कामदा ने दिलसौड़ को 10-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, अंडर-16 बालिका वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किरन ने रेशमा को हराया, जबकि अन्य मुकाबलों में सुजाता, संजना, मुस्कान, दिव्या, दिक्षा व साक्षी ने अपनी-अपनी बाउट जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग आर्या, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, निर्मला पंत, जितेंद्र वर्मा, हकिमुद्दीन, अनिल पुरी, चतर पाल आदि मौजूद थे।