फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की डबल इंजन सरकार हुई फेल: प्रीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार यमुनाघाटी पहुंचे प्रीतम चौहान ने केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने 2019 के लोक सभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की गंभीरता को देखते हुए हमें तैयार रहना है।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनी डबल इंजन की सरकार छह माह में ही फेल हो गई है। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है और कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या कर रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश के गरीब लोगों को खाद्यान पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर दी है। देश में भाजपा की सरकार को बने तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है। पुरोला विधायक राजकुमार ने कहा कि छह माह के कार्यकाल में ही प्रदेश सरकार की पोल खुल चुकी है। पुरोला विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों को भी गति देने की बात कही। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा, राम प्रसाद सेमवाल, सुखदेव रावत, रचना बहुगुणा, सूर्यकांत धस्माना, विजय सारस्वत, सकल चंद रावत, रणबीर रावत, मोहन प्रसाद, चतर सिंह, हरिमोहन नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें