फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से दो घंटे बंद रहा जरमोला के पास पुरोला मोरी मोटर मार्ग 18-33-56

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला/उत्तरकाशी। जरमोला के पास पुरोला-मोरी मोटर मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिरने से करीब दो घंटे तक दर्जनों वाहन फंसे रहे। काफी देर तक वन विभाग और लोनिवि इस मामले में मौन बना रहा। स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप पर बाद में लोनिवि ने मार्ग खोला।
रविवार की सुबह 10 बजे के करीब जरमोला के पास पुरोला-मोरी मोटर मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे आवाजाही ठप हो गई और दोनों तरफ वाहन की लंबी कतार लग गई। इससे सैलानियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई। करीब दो घंटे तक वन विभाग एवं लोनिवि के अधिकारी बेखबर बने रहे। बाद में स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी के हस्तक्षेप पर लोनिवि ने मार्ग खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेेंद्र पटवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से मार्ग खोलने के लिए कहा गया था। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें