फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का कूड़ा गदेरों में फैंककर मना रहे स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। शहर में स्वच्छता अभियान केवल फोटो शूट तक ही सिमट कर रह गया है। जिस कूड़े को साफ कर प्रशासन अतुल्य उत्तरकाशी, स्वच्छ उत्तरकाशी के नाम पर वाहवाही लूट रहा है, उसी कूड़े को खुलेआम गदेरों में डंप और सड़क किनारे जलाया जा रहा है।
शहर का सारा कूड़ा, भागीरथी में मिलने वाले तेखला गदेरे में बिना किसी ट्रीटमेंट के डाला जा रहा है। वहीं बचे हुए कूड़े को गंगोत्री हाईवे स्थित ज्ञानसू आदि स्थानों में खुलेआम जलाया जा रहा है। उधर, पर्यावरणविद् सुरेश भाई का कहना है कि कूड़ा जलाना व गदेरों में डालने से पर्यावरण दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर भर में सफाई अभियान तो चल रहा है, लेकिन सफाई के बाद कूड़े के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिलाधिकारी डा. आशीष कुुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तेखला गदेरे में डलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। जल्द ही यहां पर कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था हो जाएगी। कूड़ा जलाना गलत है, अगर ऐसा हो रहा है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें