फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण का वध कर अयोध्या लौटे श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में राम-रावण युद्ध दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। रावण वध के बाद मैदान में रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इसके बाद राम भक्तों ने आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार को राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। इस दौरान कपटी रावण के कई रूप देखने को मिले। लंबे समय तक चले युद्ध में भगवान राम ने आखिरकार रावण का वध कर डाला। इसके बाद आतिशबाजी के साथ रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। तत्पश्चात विभीषण का राज्यभिषेक और भगवान राम, लक्ष्मण, सीता के अयोध्या वापसी दृश्य का मंचन हुआ। रामलीला और रावण का पुतला दहन देखने दर्शकों की खूब भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें