फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लिया गौ संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। हडियाड़ी ग्राम पंचायत में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन ग्रामीणों ने गो संरक्षण का संकल्प लिया। कथावचक गोपाल मणी ने गंगा यमुना घाटी के वासियों से गो आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईश्वर की ओर से इस क्षेत्र को गंगा यमुना के उद्गम, बुग्याल, ग्लेशियर व प्राकृतिक संपदा सौंपी गई है। इसलिए यहां के लोगों का दायित्व बनता है कि वे गो माता व भारतीय संस्कृति का संरक्षण करें, जिस पर ग्रामीणों ने गो आंदोलन में पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया। कथा में पहुंचे संघ विचारक नत्थी लाल बंगवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल ने भी गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग का समर्थन किया। इस मौके पर महिपाल परमार, वीरेंद्र कुकरेती, खिलानंद बिजल्वाण, सुभाष नौटियाल, बलबीर चौहान आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें